बीकानेर के उद्यमियों का स्नेह रहेगा सदैव अविस्मरणीय : नमित मेहता

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ सहित अनेक औद्योगिक एवं व्यापारिक संस्थाओं ने रानीबाजार स्थित गोदावरी पैलेस में निवर्तमान जिला कलक्टर नमित मेहता के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । उद्धबोधन देते हुए जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि बीकानेर के उद्यमियों एवं व्यापारियों से जो स्नेह और सहयोग मिला है वो मेरे जीवन के लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा । बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया को सम्बोधित करते हुए नमित मेहता ने बताया कि पचीसिया द्वारा हमेशा कोई ना कोई औद्योगिक व सामाजिक समस्याओं को उठाया जाता था और जिला प्रशासन का यह पूरा प्रयास रहता था कि बीकानेर जिला उद्योग संघ की जायज मांगों का जल्द से जल्द निस्तारण करवाया जाए । श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि के रूप में भी पचीसिया के सान्निध्य में 450 बैड के मेडिसिन विंग का निर्माण करवाया जा रहा है । कलक्टर मेहता ने बताया कि कोरोना काल में भी इस महामारी से निपटने के लिए बीकानेर के उद्यमियों एवं व्यापारियों का बड़ा योगदान रहा है । माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की छात्रा कीर्ति ओझा ने कलक्टर नमित मेहता की अपने हाथ से बनाई हुई तस्वीर भेंट की । बीकानेर जिले की सभी औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने नमित मेहता का स्वागत कर हृदय से विदाई दी । इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा, पीएचईडी के अजय शर्मा, तहसीलदार कालूराम, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा, सीओ सिटी दीपचंद, कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा, डॉ संजय कोचर, श्रीराम सिंघी, सुनील झंवर, सुरेंद्र जैन, ओमप्रकाश करनानी, चंपकमल सुराणा, नरसिंह दास मिमानी, जयकिशन अग्रवाल, विजय नौलखा, प्रकाश ओझा, उमाशंकर माथुर, श्याम सुंदर सोनी, प्रशांत कंसल, विनोद गोयल, कमल कल्ला, वीरेंद्र किराड़ू, जय सेठिया, विजय चांडक मनी,  दिलीप रंगा, राजराम सारडा, महेंद्र गट्टाणी, विकास अग्रवाल, एडवोकेट गणेश शर्मा, ओमप्रकाश मोदी, शिवरतन पुरोहित, सुभाष मित्तल, भंवरलाल चांडक, पारस डागा, विजय थिरानी, विजय जैन, अशोक गहलोत, किशनलाल बोथरा, जगदीश राठी, राजकुमार पचीसिया, आशीष अग्रवाल, के के मेहता, विनोद जोशी, आदर्श शर्मा, अश्विनी पचीसिया, संतोष आसोपा, मनीष तापड़िया, किशन मूंधड़ा, सुरेंद्र बांठिया, डॉ पंकज मोहता, डॉ जितेंद्र आचार्य, शैलेन्द्र सिंह, पार्षद पुनीत शर्मा, राजेश भूरा, डॉ आशीष सोलंकी, विपिन मुसरफ, महावीर दफ्तरी, शुभम लड्ढा, अभिमन्यु जाजड़ा आदि उपस्थित हुए ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...