पूर्व राज्यसभा सांसद बारूपाल का निधन,सीएम गहलोत, मंत्री कल्ला व भाटी ने जताया शोक..

बीकानेर@जागरूक जनता। पूर्व राज्यसभा सांसद जमना बारूपाल का गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया । मिली जानकारी के अनुसार  गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया । जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली । बारूपाल के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पर ट्वीट कर दुःख प्रकट किया है साथ ही शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित कांग्रेसी नेताओं ने बारूपाल के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि बारूपाल का निधन अपूरणीय क्षति है । बारूपाल के परिवार से जुड़े सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार 21 जनवरी 2022 को सुबह 10.30 बजे बीकानेर स्थित निवास स्थान से चोखूँटी मुक्तिधाम जाएगी जंहा उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related