बीकानेर के नए कलेक्टर भगवती प्रसाद ने कार्यभार संभाला,बोले आमजन की समस्याओं को देंगे प्राथमिकता, देखे वीडियो..

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय द्वारा की गई बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात् पहली बार बीकानेर आने पर गुरुवार को जिला कलक्टर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज समस्याओं के निस्तारण एवं संतुष्टि स्तर सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इस दिशा में कार्य होगा। प्रभावी कोरोना प्रबंधन भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। जाइंट एनफोर्समेंट टीमों द्वारा गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। वहीं आमजन को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के प्रति जागरुक भी किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारी -कर्मचारी समय पर आएं तथा परिवादियों की समस्याएं सुनी जाए, इसका ध्यान रखेंगे। जिले के विकास से संबंधित प्रगतिरत कार्यों और प्रस्तावों को आगे बढ़ाया जाएगा। फील्ड विजिट करते हुए धरातल पर योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर नजर रखी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2011 बैच के अधिकारी भगवती प्रसाद बीकानेर से पूर्व सिरोही और बांसवाड़ा में जिला कलक्टर रह चुके हैं। वहीं वित्त और खान विभाग में संयुक्त सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग में अतिरिक्त आयुक्त, बारां में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा ब्यावर में उपखण्ड अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर रहे हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...