बीकानेर : देहात महिला कॉंग्रेस की बागडोर संभालेंगी राजकुमारी, समर्थकों ने प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

बीकानेर@जागरूक जनता। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की स्वीकृति पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी नीतू वर्मा ने राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस में नव नियुक्तियों को हरी झंडी दिखा दी है। जंहा प्रदेश के जिलों में ग्रामीण महिला अध्यक्षों की नियुक्ति राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज द्वारा की गई है । जिसमे बीकानेर ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राजकुमारी व्यास को नियुक्ति दी गई है। बीकानेर ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राजकुमारी व्यास की नियुक्ति के बाद खाजूवाला सहित बीकानेर में व्यास के समर्थकों में खुशी का माहौल है।

आपको बता दें राजकुमारी व्यास खाजूवाला के दिवंगत जननेता ,पूर्व उपप्रधान शिव कुमार व्यास की पुत्रवधू है। व्यास ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज और बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...