ईसीबी में “डिज़ाइन थिंकिंग” कार्यक्रम से मिलेगा देश के 175 से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षण

बीकानेर@जागरूक जनता। इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के मकैनिकल विभाग द्वारा आयोजित तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली के अटल अकादमी योजना की ओर से प्रायोजित “डिज़ाइन थिंकिंग ” विषयक पांच दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अम्बरीष शरण विद्यार्थी के मुख्य आथित्य में आगाज हुआ। प्रोफेसर विद्यार्थी ने बताया कि डिजाइन थिंकिंग की उपयोगिता हर क्षेत्र में सफल तरीके से की जा सकती है। जिसके परिणाम स्वरूप हम न्यू एजुकेशन पॉलिसी, एजुकेशन सिस्टम, इंडस्ट्रियल सिस्टम, हॉस्पिटैलिटी, एवं सभी सर्विस सेक्टर में सुधार किया जा सकता है l कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर जयप्रकाश भामू ने डिज़ाइन थिंकिंग की उपयोगिता हर विषय में उत्पाद की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ज़रूरी बताया। उन्होंने बताया कि उत्पादन के हर क्षेत्र में, डिज़ाइन में नवाचार को बढ़ावा देकर उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रणजीत सिंह एवं आयोजन सचिव डॉ. इंदू भूरिया ने उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों व विशेषज्ञों का स्वागत किया तथा पांच दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश की विभिन्न आईआईटी, एनआईटी एवं राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के विषय विशेषज्ञ अपना व्याख्यान देंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आई॰आई॰टी रूड़की से प्रो. एस. पी. हर्षा ने अपने संबोधन में उत्पादों की डिज़ाइन में नवीनीकरण एवं नवीन दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला ।पहले दिवस के पहले सत्र में आई॰आई॰टी॰ रूड़की के प्रो. अक्षय द्विवेदी ने डिजाइन थिंकिंग की उपयोगिता इस कोरोना कॉल में उत्पन्न हुए वेंटिलेटर की कमी को दूर करने के लिए कैसे उपयोग में ली गई और कम पैसे से कैसे हाई क्वालिटी वेंटिलेटर बनाया गया इसके बारे में विस्तार में चर्चा की गई। उद्योगों में डिज़ाइन थिंकिंग की महत्ता जिसके द्वारा उद्योगों में उत्पादन में बढ़ोतरी आई॰आई॰टी॰ रूड़की के प्रो. प्रदीप कुमार द्वारा बतायी गयी।

कार्यक्रम अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश भर के करीब 175 से अधिक शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है l ईसीबी रजिस्ट्रार डॉ. मनोज कुड़ी ने आयोजन पर बधाई दी एवम् मैकेनिकल विभागाध्यक्ष विनीत कुमार ने उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया l समन्वयक डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों की परीक्षा ली जाएगी तथा सफल प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिए जायेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...