बीकानेर को भी मिले पैरामेडिकल कॉलेज की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति,सीएम को भेजा ज्ञापन..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सचिव वीरेंद्र किराडू एवं दिलीप रंगा ने बीकानेर में पैरामेडिकल कोलेज की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का ज्ञापन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला को भिजवाया | ज्ञापन में बताया गया कि सरदार पटेल मेडिकल कोलेज बीकानेर में DMLT,DRT,DOTT व BRT जैसे पैरामेडिकल कोर्स पिछले 5 वर्षों से चल रहे हैं | बीकानेर में पैरामेडिकल कोलेज की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है क्योंकि पैरामेडिकल कोलेज द्वारा भारत सरकार से मान्यता प्राप्त 56 प्रकार के पैरामेडिकल कोर्स जैसे कि ईसीजी, डायलिसिस, डेंटल कैथ लेब, ब्लड बैंक आदि करवाए जाते हैं | पैरामेडिकल कोलेज की स्थापना होने पर 12वीं कक्षा उत्तीर्ण बीकानेर के छात्र/छात्राओं को अपने ही शहर में विशेषज्ञ योग्यता के इन कोर्सेज को करने की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी, साथ ही पूरे बीकानेर संभाग के विद्यार्थियों के लिए रोजगार निजी व राजकीय संस्थानों में दक्ष तकनीकी कर्मियों की उपलब्धता तथा जांचों की गुणवत्ता भी बढ़ेगी | यदि बीकानेर में पैरामेडिकल कोलेज खुलता है तो इससे बीकानेर संभाग के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलेगा | इससे ना केवल इन बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि बीकानेर के साथ साथ राजस्थान भर में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा | पैरामेडिकल कोलेज की स्थापना के साथ यहाँ छात्र व छात्राओं के लिए छात्रावास, अत्याधुनिक कैंटीन जिसमें छात्र व छात्राओं के रहने खाने की सुविधाओं का भी विकास होगा | कुल मिलाकर पैरामेडिकल कोलेज की स्थापना का कार्य जनकल्याण कारी कार्य है जिसके पूर्ण होने से बीकानेर व यहाँ के युवाओं का विकास अपेक्षित है |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...