कानून व्यवस्था, राजस्व प्रशासन की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 24 को दो सत्रों में आयोजित होगी बैठक

बीकानेर@जागरूक जनता। कानून व्यवस्था, राजस्व प्रशासन एवं विकास से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 24 जनवरी को आयोजित होगी। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र में प्रातः 10.30 से 11.30 बजे तक  महानिरीक्षक, संभाग के सभी जिलों के कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक भाग लेंगे। इस दौरान कानून व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द,मादक पदार्थों व शराब तस्करी, महिला एवं बाल सुरक्षा अधिनियमों की क्रियान्विति पर चर्चा होगी। प्रातः 11.30 से 1.30 बजे तक जिला कलक्टरों के साथ राजस्व प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा की जाएगी। इस दौरान निरोगी राजस्थान, शुद्ध के लिए युद्ध, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, जांच योजना और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित कृषि ,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, उद्योग, कौशल और रोजगार विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं  की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि समीक्षा बैठक के दूसरे सत्र में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक उपनिवेशन, वन विभाग, अवैध खनन रोकथाम, नहरबंदी के संबंध में कार्य योजना, नहरी पानी की चोरी की रोकथाम, कोविड-19 रोकथाम सहित जिला परिषद और पंचायती राज विभाग व ग्रामीण विकास पीएचइडी, विद्युत और ऊर्जा, कृषि कनेक्शन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं तथा श्रम विभाग की विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...