जिला कलक्टर ने नोखा में ली अधिकारियों की बैठक कोविड प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के दिये निर्देश

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार को नोखा में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कोविड संक्रमण की स्थिति तथा कोविड प्रबंधन सहित पानी, बिजली और कृषि से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने कहा कि बीकानेर के बाद नोखा और श्रीडूंगरगढ़ में संक्रमण की दर सबसे ज्यादा है। इसके मद्देनजर कोविड प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। अस्पताल में पर्याप्त बैड एवं दवाइयों की व्यवस्था रहे। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को चालू स्थिति में रखा जाए। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेण्डर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की स्थिति के बारे में जाना। सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही वैक्सीनेशन कार्य में और अधिक गति लाने को कहा। उन्होंने कहा कि नोखा शहर के प्रवेश मार्गों पर प्रभावी चेकिंग की जाए। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें शहरी क्षेत्र का भ्रमण करें तथा गाइडलाइन की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की स्कूलें अब भी चालू हैं, इसके मद्देनजर इन स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल की पालना का ध्यान रखा जाए। साथ ही किशोर-किशोरियों का वैक्सीनेशन भी करवाया जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों में भी प्रोटोकॉल की पालना हो, इसके मद्देनजर इन स्थलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाए। उन्होंने कहा कि नोखा में ‘आदर्श कोविड प्रबंधन’ करते हुए एक मिसाल प्रस्तुत की जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिन सरकार भवनों के पट्टे नहीं हैं, उनके पट्टे शीघ्र जारी किए जाएं। राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो। जिससे अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यूरियर वितरण सेंटर पर सिर्फ यूरिया ही वितरित किया जाए, इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग हो। उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाओं का लाभी प्रत्येक व्यक्ति को मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा अन्य योजनाओं की समीक्षा की।
इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., उपखण्ड अधिकारी स्वाति गोयल, तहसीलदार रामकिसन बिश्नोई, विकास अधिकारी मेजर अली, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम बजाज, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पवार,विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता लाभ सिंह मान, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...