कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने बीकानेर को पहुंचाया रेड जोन में,अभी दूसरी रिपोर्ट में फिर हुआ बड़ा धमाका, इतने पॉजिटिव इन क्षेत्रों से..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में अब खतरा बढ़ गया है क्योंकि राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक जनसंख्या के हिसाब से जिले में पॉजिटिव का प्रतिशत तय आंकड़ो से डबल हो गया है ऐसे में बीकानेर जिला रेड जोन में आ गया है । वंही इसके साथ कोरोना का मीटर तूफानी गति से आगे बढ़ रहा है जंहा आज सुबह रिपोर्ट हुए 118 पॉजिटिव के बाद अभी शाम की दूसरी सूची में फिर कोरोना ने बड़ी छलांग लगाते हुए धमाका किया है । जिसमे एक साथ 189 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है, जिसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने की है । ऐसे में आज का आंकड़ा बढ़कर 307 हो गया है । इन बढ़ते कोरोना के आंकड़ो का शहरवासियों पर कोई असर नही है यानि कि कोई ख़ौफ़ नही है । अलग अलग लोगो मे इस वायरस को लेकर कई तरह की भ्रांतियां है जिसमे यह नादान लोग कहते है कि कोरोना एक सामान्य बीमारी है, वैक्सीन हमने लगा ली है अब कोरोना से किस बात का डर! इस तरह की बेबुनियाद विश्वास को पाले शहर के बाजारों, सरकारी और निजी कार्यालयों, अनाज व सब्जी मंडियों और बैंकों में बिना मास्क और शोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए देखा जा सकता है । बता दे, शहर में अगर पॉजिटिव के आंकड़े लगातार ऐसे ही आते रहे तो निश्चित जल्द ही शहर में कड़े प्रतिबंध लग सकते है सूत्र बताते है कि इस सम्बंध में जिला प्रशासन की तैयारियां चल रही है।

अभी इन इलाकों से रिपोर्ट हुए है पॉजिटिव

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...