भाजयुमो का मशाल जुलूस-प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होना दुर्भाग्यपूर्ण-वेद व्यास

भाजयुमो का मशाल जुलूस-प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होना दुर्भाग्यपूर्ण-वेद व्यास

बीकानेर@जागरूक जनता। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला की ओर से शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष वेद व्यास के नेतृत्व में मशाल जुलुस जैल रोड से कोटगेट तक निकाला गया। पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में हुवे भाजपा के राष्ट्रव्यापी प्रर्दशन की श्रंखला में भाजयुमो बीकानेर के मशाल जुलूस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे भाजयुमो जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पंजाब की कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को नैतिकता के नाते त्यागपत्र देना चाहिए, बतौर मुख्यमंत्री उनके रवैये से पूरा देश शर्मिंदा है। व्यास ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए क्योंकि ये एक षड्यंत्र भी हो सकता है इसलिए जांच में दोषी पाए जाने वालों को बर्खास्त करके कठोर दंड दिया जाए।
प्रदर्शन में इस दौरान भाजपा शहर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सत्य प्रकाश आचार्य,मोर्चा महामंत्री सोहन सिंह,उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी,हेमन्त कच्छावा,लक्ष्मण राजपुरोहित,जिला मंत्री धीरज पण्डित,गिरिराज खत्री, पोलसन सुथार,गजेंद्र सिंह और दुष्यंत तंवर, मुकुल स्वामी,शुभम बोजक,नथमल लिम्बा,हिमांशु अग्रवाल,पूनम सुथार,सशि गहलोत,विमल स्वामी,अमर जोशी,विशाल सैन,ऋषि पारीक नितिन हर्ष इत्यादि कार्यकर्ता थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...