ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सुने आमजन के अभाव-अभियोग

ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सुने आमजन के अभाव-अभियोग

बीकानेर@जागरूक जनता।  ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को अपने आवास पर आमजन के अभाव अभियोग सुने और मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के लिए दूरभाष पर निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री को कोलायत विधानसभा क्षेत्र और बीकानेर शहर से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान करवाने के लिए ज्ञापन दिए। आमजन ने ग्रामीण क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या, कृषि कनेक्शन देने, ढाणियों को विद्युतीकृत करने, नए ट्रांसफार्मर लगवाने, कृषि फीडर को घरेलू कनेक्शन से अलग करवाने के लिए ज्ञापन दिए। ऊर्जा मंत्री ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग बड़ी तसल्ली से सुने और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी वाजिब समस्याओं का समाधान यथासभव करवाया जाएगा। 

*कोविड प्रोटोकॉल की पालना का किया आह्वान*

इस दौरान ऊर्जा मंत्री भाटी ने आमजन से कोविड प्रोटोकॉल की पालना का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इसके मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाए तथा सोशल डिस्टेंसिंग रखें। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक है। इसे ध्यान रखते हुए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति व्यक्ति ने वैक्सीन से वंचित नहीं रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...