करणी औद्योगिक क्षेत्र में ऑयल मिल पर स्वास्थ्य विभाग की रेड,कारोबारियों में मचा हड़कंप,मिलावटी खराब तेल को मौके पर किया नष्ट,जांच के लिए नमूने..

बीकानेर@जागरूक जनता। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सारड़ा इंडस्ट्रीज में जांच की कार्यवाही हुई। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा व उपखंड अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में दल करणी औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा। यहां खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली द्वारा विभिन्न ब्रांड के रिफाइंड सोयाबीन तेल, फिल्टर्ड मूंगफली तेल व पामोलिन के कुल 6 नमूने संग्रहित किए गए जिन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया। दल में डॉ राजेंद्र चौधरी, महेंद्र जायसवाल व सुखदेव शामिल रहे। सीएमएचओ ने बताया इस तेल मिल में अलग-अलग ब्रांड के तेल की पेकिंग पाई गई है । जिसको लेकर मिल संचालक से इस सम्बंध में जवाब मांगा गया है । वंही मौके पर खराब हुआ तेल मिला है जो शायद मिलावट करके बेचने की मंशा से रखा गया लगता है । टीम ने उक्त तेल को मौके पर ही नष्ट करवा दिया है । विभाग की इस कार्यवाही के बाद बीकानेर के ऑयल मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है । सुनने में आया है कि कुछ व्यापारी वर्ग इसको लेकर अलर्ट हो गए है । वंही ऑयल मार्केट के सूत्रों की माने तो लूणकरणसर क्षेत्र में कुछ लालची ऑयल मिलर बड़े स्तर पर मिलावटी का खेल खुल्लेआम कर रहे है । देखना यह होगा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले कितने दिन चांदी कमाते है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...