जरूरी काम की खबर: विभिन्न मांगो को लेकर आज से दो दिन देशव्यापी बैंक हड़ताल

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को आयोजित की गई । इसमें 16 और 17 दिसंबर की प्रस्तावित हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की गई । बैठक को संबोधित करते हुए यूएफबीयू के संयोजक वाइके शर्मा योगी ने बताया कि 16 और 17 दिसंबर की प्रस्तावित 2 दिन की देशव्यापी हड़ताल दस लाख बैंककर्मी अपना दो दिन का वेतन कटवा कर हड़ताल करने जा रहा है । किसी भी प्रकार से बैंक कर्मचारियों के आर्थिक लाभ या किसी फायदे के लिए नहीं है । ऋण वसूली के लिए निरंतर बैंक कर्मियों के संगठनों की मांग के बावजूद विलफुल डिफाल्टर के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज कराने के कानून सरकार द्वारा नहीं बनाए गए वही डूबत ऋण के कर्जदारों के नाम भी जनता के सामने नहीं लाए गए । बैठक में एनसीबीए के मुकेश शर्मा , मनोज सैनी , पवन सिंघल , आनन्द राठौड , कपिल एआइबीए के रामदेव राठौड़ , जयशंकर , अशोक सोलंकी , हेम सिंह तंवर , अक्षय व्यास , जुगल किशोर , आनन्द ज्याणी , एस . के . आचार्य , छोटूलाल तथा अधिकारी संगठन के सी . के . व्यास , मृत्युंजय आदि ने अपने विचार रखे । बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को रेलवे के अनिल व्यास , बीमा कर्मचारियों के शौकत अली , रोडवेज के गिरधारी लाल , राज्य कर्मचारी महासंघ के पृथ्वीराज लेगा , लोकतांत्रिक शिक्षक संघ के बनवारी शर्मा , सीटू के मूलचंद खत्री , एटक के रहमान कोहली , इंटक के रमेश व्यास व हेमंत किराडू ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...