कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी :राजेंद्र सिंह राठौड़

बालाजी महाराज की विशेष पूजा अर्चना

यहा परिवर्तन की लहर दिख रही है भारतीय जनता पार्टी यहां पंचायत समिति व जिला परिषद में भी जीतेगी

मेहंदीपुर बालाजी पहुँचे भाजपा नेता व पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ का भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने मेंहदीपुर बालाजी में दर्जनों जगह स्वागत द्वार लगाकर भाजपा नेता का शाल , माला , तस्वीर भेंट कर स्वागत किया । राजेंद्र सिंह राठौड़ ने मेहंदीपुर बालाजी में एक सभा को भी संबोधित किया।
इसके बाद मंत्री बालाजी मंदिर पहुँचे जहॉ बालाजी महाराज की विशेष पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश ख़ुशहाली की कामना की इस मौक़े पर मंदिर पंडितों ने भाजपा नेता को सोने के चोले का टीका लगाकर अभिनन्दन किया बालाजी मंदिर में मंदिर ट्रस्ट सचिव एम.के माथुर व पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया व बालाजी महाराज की प्रसादी भेंट की ।

भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने पत्रकार वार्ता में कहा आज मुझे बालाजी महाराज के दर्शन करने का सौभाग्य मिला पंचायत राज के चुनाव चल रहे हैं कल प्रचार बंद होगे प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई पहली बार यहां के लोगों के दिलो-दिमाग में इस इलाके में दहशत गर्दी का वातावरण बना हुआ है सत्तारूढ़ दल के लोगों का पुलिस और अपराधियों का जो गठजोड़ से आम आदमी का जीवन दूभर कर रखा है उसके विरुद्ध में एक वातावरण बना सा दिखा साथ ही 3 वर्ष सरकार जब पुरे कर रही है यहां के विधायक मंत्री रहे भी मंत्री हटे व मंत्री बने भी पर विकास का एक काम नहीं बोला नहीं इसलिए यहा पहली बार परिवर्तन की लहर दिख रही है और भारतीय जनता पार्टी यहां पंचायत समिति में भी जीतेगी और जिला परिषद में भी जीतेगी

उन्होंने कांग्रेस की महंगाई को लेकर जयपुर की रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कांग्रेस की रैली एक नौटंकी है खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे मैं कह सकता हूं क्योंकि राजस्थान में कांग्रेस की हुकूमत है और इसके चलते कांग्रेस की सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है पेट्रोल और डीजल का सर्वाधिक वेट राजस्थान ले रहा है सरकार ले रही है सबसे महंगी बिजली यहा है सबसे ज्यादा मंडी टैक्स यहा है जन घोषणा पत्र में उन्होंने कहा था पुख्ता इंतजाम करेंगे महंगाई रोकने का आज तक इनका कोई भी रोड मैप दिखा नहीं महंगाई रोकने का मैं समझता हूं इस प्रकार की रैली से इस प्रकार भ्रम फैलाना चाहते है वह भ्रम फैलेगा नही।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...