राजस्थान में पदोन्नति से 62 जनों को तहसीलदार बनाया, ओहदा बढ़ने से दर्जनों परिवारों में खुशी की लहर…


जयपुर@जागरूक जनता। राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह के निर्देशानुसार तहसीलदार पद के लिए आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 62 जनों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया गया है। 

राजस्व मंडल निबंधक डॉ. मोहन लाल यादव ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गठित पदोन्नति समिति की बैठक में 59 पदोन्नतियाँ वर्ष 2021-22 की रिक्तियों के विरुद्ध की गई। जबकि तीन डेफर्ड प्रकरण विभिन्न वर्षों के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार संवर्ग से 37 को तथा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संवर्ग से 16 को तहसीलदार बनाया गया। इसी प्रकार टीएसपी क्षेत्र से नायब तहसीलदार संवर्ग से दो जनों को जबकि अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संवर्ग से चार जनों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति दी गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414