बीकानेर मंडल पर रेल यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा, रेलवे ने लिया अहम निर्णय..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर मंडल पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 10 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मासिक सीजन टिकट (MST) की सुविधा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि बीकानेर मंडल पर रेलसेवाओं तथा रेलमार्गों पर मासिक सीजन टिकट (MST) की सुविधा प्रारंभ की जा रही है-
1. गाड़ी संख्या 04701/02, लालगढ़-अबोहर-लालगढ़ पैसेंजर
(लालगढ़-बठिंडा-लालगढ़ रेलखंड पर बठिंडा को छोड़कर)
2. गाड़ी संख्या 09749/50,  सूरतगढ-बठिंडा-सूरतगढ पैसेंजर (सूरतगढ-बठिंडा-सूरतगढ  रेलखंड पर बठिंडा को छोड़कर )
3. गाड़ी संख्या 04781/82, बठिंडा-रेवाड़ी-बठिंडा पैसेंजर (बठिंडा-रेवाड़ी-बठिंडा रेलखंड पर बठिंडा को छोड़कर )
4. गाड़ी संख्या 14721/22, जोधपुर-बठिंडा-जोधपुर एक्सप्रेस (जोधपुर-बठिंडा-जोधपुर रेलखंड पर बठिंडा को छोड़कर )
5. गाड़ी संख्या 14737/38,  भिवानी-तिलकब्रिज-भिवानी
एक्सप्रेस (भिवानी- रोहतक- भिवानी रेलखंड पर रोहतक को छोड़कर)
6. गाड़ी संख्या 04090/89,  हिसार-नई दिल्ली-हिसार पैसेंजर (हिसार- रोहतक- हिसार रेलखंड पर रोहतक को छोड़कर)
7. गाड़ी संख्या 14086/85,  सिरसा-तिलकब्रिज-सिरसा एक्सप्रेस (सिरसा- रेवाड़ी- सिरसा रेलखंड पर)
8. गाड़ी संख्या 14729/30,  रेवाड़ी-फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस (रेवाड़ी- बठिंडा- रेवाड़ी रेलखंड पर बठिंडा को छोड़कर)
9. गाड़ी संख्या 14734/33,  रेवाड़ी-श्रीगंगानगर-रेवाड़ी एक्सप्रेस (रेवाड़ी- बठिंडा- रेवाड़ी रेलखंड पर बठिंडा को छोड़कर)
10. गाड़ी संख्या 04083/84,  जींद-हिसार-जींद पैसेंजर (हिसार- बठिंडा- हिसार रेलखंड पर बठिंडा को छोड़कर)
यात्री ध्यान रखें मासिक सीजन टिकट के जिस रेलसेवाओं व रेलमार्गों के लिए सुविधा शुरू की गई है उसके अतिरिक्त अन्य रेलसेवाओं व रेलमार्गों के लिए बिना टिकट मानते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...