ऊर्जा मंत्री बनने के बाद पहली बार कोलायत पहुंचे भाटी, जगह- जगह हुआ स्वागत

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री बनने के बाद पहली बार बुधवार को कोलायत पहुंचने पर भवर सिंह भाटी का विभिन्न स्थानों पर भावभीना अभिनंदन हुआ। बीकानेर से श्रीकोलायत जाते समय गजनेर फांटा, चानी फांटा, कोटड़ी फांटा, पंचायत समिति आदि स्थानों पर ग्रामीणों ने भाटी का फूल मालाएं और साफे पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
इस दौरान भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ऊर्जा मंत्री के रूप में उन्हें बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इस दायित्व पर खरा उतरते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण विद्युत उपलब्ध करवाने के प्रयास होंगे। विद्युत सुदृढ़ीकरण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने कोलायत विधानसभा क्षेत्र में चार नए महाविद्यालय प्रारंभ करवाए। युवाओं को इनका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोलायत में आधारभूत सुविधाओं के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर महेंद्र गहलोत, संजय गीला, झंवर लाल सेठिया, शिवलाल गोदारा, मोहन दान , बिशन सिंह भाटी,मदन मेघवाल, पुरखाराम गेदर, ओमप्रकाश, रूपाराम आदि मौजूद रहे।

*कपिल मुनि के मंदिर में की पूजा अर्चना*

ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने कोलायत पहुंचने पर श्री कपिल मुनि मंदिर में दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने श्रीकोलायत स्थित अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

*आवास पर मिलने वालों का रहा तांता*

इससे पहले ऊर्जा मंत्री के जयनारायण व्यास नगर स्थित आवास पर मिलने वालों का तांता लगा रहा। अनेक लोगों ने ऊर्जा मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...