शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर आए डॉ. कल्ला अनेक लोगों ने किया स्वागत

शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर आए डॉ. कल्ला अनेक लोगों ने किया स्वागत

बीकानेर@जागरूक जनता। शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर बुधवार को डॉ बी. डी. कल्ला का अनेक लोगों ने स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक अरविंद व्यास तथा अनिल व्यास ने रेलवे स्टेशन पहुंचने पर डॉ. कल्ला का अभिनंदन किया। इसके बाद डॉ. कल्ला के पवनपुरी स्थित आवास पर अनेक लोगों ने उनसे मुलाकात की। स्वर्ण विला रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा डॉ कल्ला का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष श्रीलाल व्यास, सचिव ओमप्रकाश अरोड़ा, सहसचिव सुबोध कुमार, रवि अरोड़ा, योगेश बंसल, विष्णु पुरी मौजूद रहे। शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक ओम प्रकाश गोदारा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने डॉ. कल्ला से शिष्टाचार भेंट की। पार्षद दुर्गादास छंगाणी, बंशीलाल आचार्य, सत्य नारायण आचार्य, आदर्श शर्मा आदि ने डॉ. कल्ला से मुलाकात तथा अभिनंदन किया। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सचिव शरद केवलिया ने डॉ. कल्ला को अकादमी की मासिक पत्रिका ‘जागती जोत’ के नवीन अंक भेंट किए। इस दौरान डॉ. कल्ला ने मायड़ भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश दिए।

*सुनी आमजन की समस्याएं*

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने पवनपुरी स्थित आवास पर आमजन की समस्याएं सुनी। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। वहीं आमजन को कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने तथा कोविड से बचाव का टीका लगवाने का आह्वान किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...