सभी विभागों में अनिवार्य रूप से गठित हो आंतरिक शिकायत समिति- धोजक

सभी विभागों में अनिवार्य रूप से गठित हो आंतरिक शिकायत समिति- धोजक

बीकानेर@जागरूक जनता। कार्यस्थल पर महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न से बचाव के लिए सभी विभागों में अनिवार्य रूप से आंतरिक शिकायत समिति गठित हो।
अतिरिक्त जिला कलक्टर( प्रशासन ) बलदेव राम धोजक ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी विभागों से इस समिति के गठन की सूचना भिजवाई जाए ।
बैठक में बताया गया कि उपखंड स्तर पर महिला समाधान समिति का गठन किया जा चुका है साथ ही सभी नो ब्लॉक पर इसकी बैठक भी आयोजित की जा चुकी है।

*सखी वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध हो सभी सुविधाएं*

सखी वन स्टाप सेन्टर के संबंध में आयोजित की गई बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर  बलदेव राम धोजक ने कहा कि वन स्टाप सेन्टर में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

*सीसीटीवी, फोन इंटरनेट आदि सुचारू रूप से कार्य करें*

उन्होंने कहा कि सेंटर भवन निर्माण के लिए पीबीएम अस्पताल में चयनित की गई भूमि आवंटन  के लिए प्रस्ताव सक्षम स्तर तक शीघ्र भिजवाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव फाइल पर लेकर भिजवाएं।
बैठक में बताया गया कि हिंसा या उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को इस सेंटर में चिकित्सकीय, पुलिस, अस्थाई आवास, मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी सहायता की जाती है। वर्तमान में सखी वन स्टाप सेन्टर का संचालन अस्थाई रूप से पीबीएम अस्पताल परिसर में राजस्थान इंटीग्रेड सोसायटी बांसवाड़ा संस्था द्वारा किया जा रहा है। अब तक सेंटर को प्राप्त 5 प्रकरणों में से 4 का निस्तारण किया जा चुका है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...