शास्त्र एवं शस्त्र प्रशिक्षण के चौथे शिविर का सफल आयोजन सम्पन्न

बीकानेर@जागरूक जनता। पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी द्वारा संचालित शास्त्र एवं शस्त्र प्रशिक्षण शिविर का चौथा आयोजन आज पवनपुरी स्थित श्रीराम मंदिर पार्क में सम्पन्न हुआ,आयोजित शिविर में शिक्षार्थी बच्चे अपने अभिभावको के साथ उत्साहपूर्ण बढ़चढ़ कर भाग लिया ।
पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने बताया की सर्वसमाज के शिक्षार्थियों के लिए गीता ज्ञान एवं शारिरिक दक्षता प्रशिक्षण के लिए ये एक अभिनव पहल है आने वाले समय मे शस्त्र एवं शास्त्र का ज्ञान सर्वसमाज की आवश्यकता होगी, गक्त सम्पन्न चार शिविरों में सर्वसमाज के अनेको शिक्षार्थियों ने संस्कृत भाषा एवं गीता ज्ञान सम्रद्धि,कराटे,ताईक्वांडो,लाठी प्रशिक्षण में प्रशिक्षित हो रहे है।

वेदपाठी शास्त्री प.गायत्री प्रसाद शर्मा ने गीता श्लोकों का उच्चारण के साथ संस्कृत अध्यापन करवा और अपनी संस्कृति आने वाली पीढ़ी के हाथों में सुरक्षित होगी आधुनिक शिक्षा के साथ उपरोक्त शिविर कारगर साबित होगा ।

कराटे प्रशिक्षक नदीम अहमद ने उपस्थित शिक्षार्थियों को आत्मरक्षा के गुर बताए औऱ शिक्षार्थियों को अभ्यास करवाया वंही लाठी प्रशिक्षक लक्ष्मीनारायण एवं गणेश व्यास ने सफल दण्ड का अभ्यास करवाने के दौरान बच्चे और बच्चीयो ने पहली बार लाठी चलाई ।

सर्वसमाज के भगवती प्रसाद गौड् पूर्व पार्षद, गोपीकिशन गहलोत पूर्व पार्षद जवानाराम नायक,पुनीत ढाल,सतपाल नायक,राजकुमार जीनगर,कन्हैयालाल चावरिया, कर्णप्रताप सिसोदिया संभागीय अध्यक्ष क्षत्रिय सभा,झंवर गहलोत, किसान संघ के नरेंद्र आर्य,कॉमरेड वाई. के.शर्मा “योगी”शिवराज बिश्नोई, मनोहरलाल सियाग,मोहनसिंह नाल,रणवीर सिंह नोखड़ा,विनोद ओझा,उमाशंकर आचार्य,दुर्गावती पांडे,शारदा भाट उपस्थित थे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...