गैस की उपलब्धता से बीकानेर के औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि वर्तमान में बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं इनके सदस्यों के जारी सकारात्मक प्रयासों से जल्द ही बीकानेर को गेस पाइप लाइन कि सौगात मिलने की राह आसान हो रही है | पेट्रोलियम नेचुरल गेस रेगुलेटरी बोर्ड द्वारा बीकानेर में गेस पाइप लाइन की आवश्यकताओं के बारे में सर्वे शुरू कर दिया गया है और बीकानेर जिला उद्योग के साथ मिलकर संघ के सदस्यों ने अपनी इकाइयों में उत्पादन हेतु काम आने वाले इंधन की सूचना बीकानेर जिला उद्योग संघ को उपलब्ध करवाई जिसके आधार पर पूरा डाटा तैयार कर पेट्रोलियम नेचुरल गेस रेगुलेटरी बोर्ड के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी गई | तैयार डाटाबेस के आधार पर शीघ्र ही बीकानेर जिले के उद्योगों एवं रिहायशी क्षेत्रों में गेस पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जा सकता है | बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा बीकानेर में गेस पाइप लाइन स्थापना करवाने की इस मुहीम में सिरेमिक्स इंडस्ट्री के हरिमोहन मूंधड़ा, वूलन इंडस्ट्री के महेश कोठारी, फ़ूड प्रोसेसिंग इकाई के हरिराम अग्रवाल, अरुण मोदी, शंभूदयाल, श्रीराम सिंगी, अजय सेठिया, किशनलाल मोहता, पीओपी इंडस्ट्री के जेठमल शर्मा सहित अनेक इकाई संचालकों ने सहयोग किया | बीकानेर में गेस पाइप लाइन बिछ जाने से उत्पाद की लागत तो कम होगी ही साथ ही साथ यह गेस अन्य गेस की तुलना में सस्ती एवं सुरक्षित रहेगी एवं पर्यायवरण के हिसाब से भी काफी फायदेमंद सिद्ध होगी | बीकानेर जिले में 14 औद्योगिक क्षेत्र है और वर्तमान में गजनेर औद्योगिक क्षेत्र के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जिसमें 1051 नई इकाइयां स्थापित होगी जिसमें से अधिकतर सिरेमिक्स आधारित इकाइयां होगी साथ ही बीकानेर जिले में 5 जगह क्लस्टर के रूप में उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापित किये हुए हैं | गेस पाइप लाइन आ जाने से बीकानेर के औद्योगिक विकास को पंख लग जायेंगे |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...