विधायक सिद्धि कुमारी ने लचर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी, कलेक्टर को लिखा पत्र

बीकानेर@जागरूक जनता। विधायक सिद्धि कुमारी ने कलेक्टर को लिखा पत्र कहा बीकानेर जयपुर रोड पर केंद्रीय विद्यालय, सोफिया स्कूल, बीबीएस, किशोरी देवी में हजारों बच्चो की जान खतरे में आये दिन होती है दुर्घटना। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर दिये सुझाव,आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर दिखाई नाराजगी।

बीकानेर जयपुर रोड पर अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और बेपरवाह दौड़ते वाहनों से आये दिन होने वही दुर्गध से आहत होकर विधायक बीकानेर (पूर्व) सिद्धि कुमारी ने जिला कलेक्टर को पत्र लिख बताया बीकानेर जयपुर रोड पर 4 मुख्य स्कूल केंद्रीय विद्यालय, सोफिया, बीबीएस, किशोरी देवी मे हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं पढ़ रहे है जब तक बच्चें घर नही पहुंचते माता पिता भी चिंताग्रस्त रहते है हाइवे होने की वजह से भारी वाहनों की आवाजाही भी इस रोड पर है स्कूल की छुट्टी के समय बच्चो में पहले घर जाने की होड़ लगती है सैंकड़ो स्कूली वाहन भी सड़क पर खड़े रहते है इसकी वजह से दुर्घटना हो जाती है ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू नही होने की वजह से कुछ दिन पहले 9 वर्षीय बालक को जान से हाथ धोना पड़ा वो बहुत दुखद है।
विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा कुछ सुझाव जिला कलेक्टर को दिये जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है जिसमे सड़क की चौड़ाई को देखते हुए 6 व 8 लेन का निर्माण करवाया जाए जिसमे एक लाइन में बच्चो के निकलने की व्यवस्था हो, स्कूल प्रसाशन से वार्ता कर उन्हें कहा जाये 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चो को निजी वाहन नही लाने के लिए पाबंद किया जाये, सोफिया स्कूल, बीबीएस, किशोरी देवी तीनो स्कूल में करीब 12 से 15 हजार बच्चे पढ़ते है इनकी छुट्टी के समय मे 30-30 मिनट का अंतराल रखा जाये जिससे बच्चो की संख्या सड़क पर कम हो पायेगी, स्कूल छुटी के समय ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाये, तेज गति व ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही की जाये इन सभी सुझावों को अमल में लाया जाये जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...