शहर में आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने निगम कार्यालय का घेराव कर जताया विरोध

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकताओं ने मंगलवार को शहर में बेसहरा पशुओं से जनता को हो रही परेशानियों को दूर करवाने के लिए नगर निगम आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
गौड़ ने कहा कि शहर के 80 वार्डों में बेसहारा गोवंश के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती आ रही है। नगर के कई नागरिकों की जान भी गई और कई गम्भीर घायल भी हुए है। निगम और प्रशासन की बदइंतजामी की वजह शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा सांडों का जमावड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम बने 10 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोट गेट, तुलसी सर्किल, दुर्गादास सर्किल, सब्जी मंडी पूगल रोड, गोगा गेट, जयनारायण व्यास कॉलोनी, महात्मा गांधी रोड, के.ई.एम रोड, रानी बाजार, जेलवेल रोड सहित 80 वार्डों में आवारा सांड की वजह से बड़ी घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन देते हुए कहा कि निराश्रित गौवंश को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर आमजन को राहत पहुंचाए।

इसी प्रकार नगर के 80 वार्डों में दीपावली त्यौहार पर सफाई व्यवस्था भी भगवान भरोसे रहीं। रानी बाजार, बांद्रा के बास,काली माता मंदिर ,पंचमुखा क्षेत्र, एलआईसी जयपुर रोड से चलाना अस्पताल, पुलिस थाना जेएनवी, रिलायंस फ्रेश के सामने, मन मंदिर के आसपास,भुट्टा के चौराहे पर कचरे के ढेर लगे हैं। इन स्थानों पर सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बना है। शहर में डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी फैली हुई है।शहर के नागरिको को इस खतरनाक बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि शहर के हर वार्ड में फोगिंग करवाई जाए एवं सफाई व्यवस्था सुचारू की जावे। उन्होंने कहा कि कि आवारा गौवंश को पकडऩे के लिए अभियान चलाया जाए एवं दूध डेयरी संचालकों को शहर से बाहर पशु रखने के लिए पाबंद किया जाए।

इस संबंध में उन्होंने जिला कलक्टर को भी कार्यवाही करने लिए पत्र लिया है। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नैत्री मुमताज बानो, आशा स्वामी, किरण गौड़, सरोज सरगरा, मनु बानो, मंजू गोस्वामी, पार्वती, मुमताज शेख शामिल रही।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...