कोरोना वेक्सीनेशन में मीडियाकर्मियों को दी जाए तवज्जो, प्रेस फोटोग्राफर मनीष पारीक ने पीएम को लिखा पत्र

कोरोना वेक्सीनेशन में मीडियाकर्मियों को दी जाए तवज्जो, प्रेस फोटोग्राफर मनीष पारीक ने पीएम को  लिखा पत्र

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव व गोल्ड मेडलिस्ट मनीष पारीक एक बार फिर सुर्खियों में है, हालांकि पारीक अपनी कार्यकुशलता, संवेदनशीलता की वजह से हमेशा से ही सुर्खियों में रहते आये है , लेकिन इस बार जिला,प्रदेश ही नही अपितु राष्ट्रीय लेवल पर सुर्खियों में आ गए है । कारण  हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री  मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि वैक्सीनेशन के लिए मीडियाकर्मियों को भी याद करें। पारीक ने पीएम को लिखे पत्र में बताया है कि माननीय प्रधानमंत्री मैं आपको ध्यानार्थ करना चाहता हूं कि जिस दिन आपने जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी उस दिन आपने मीडियाकर्मियों को भी याद किया था। देश की जनता से आपने इनके लिए भी थाली और ताली बजाने का आह्वान किया था। मगर वैक्सीनेशन शुरू होने पर आप उन्हें भूल गए। हमें खुशी है कि आपने कोरोना बीमारी में फ्रंट लाइन पर खड़े डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिस, होमगार्ड, सफाई कर्मचारी, सरकारी अधिकारी, सरकारी कर्मचारी एवं अध्यापकों को याद करके इनका वैक्सीनेशन किया। अब कुछ ही समय में 50 प्लस लोगों का भी वैक्सीनेशन होगा ये बहुत अच्छी बात है। मगर इस बीच आप मीडियाकर्मियों को भूल गए जिसका हमें खेद है। क्योंकि मीडियाकर्मी भी संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान फील्ड में रहे संक्रमण होने के खतरे के बीच काम किया। पत्रकार एवम् कैमरामैन न केवल लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर थे बल्कि कॉविड अस्पतालों में भी अपने ड्यूटी के लिए जाते थे। मुझे आशा है कि आप मेरे विषय को गंभीरता से लेते हुए इसके संबंध में कोई उपयुक्त कदम उठाएंगे।उल्लेखनीय है, पेशे से प्रेस फोटोग्राफर मनीष पारीक ने कोरोनाकाल में जनसेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया है, जिसको लेकर बीकानेर की कई संस्थाये पारीक को सम्मानित कर चुकी है ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...