भरोसे ने लगाया लाखों का चूना, खाना बनाने के बहाने नेपाली नौकर ने फाइनेंस कंपनी की तिजोरी से उड़ाए साढ़े पांच लाख रुपए, हुआ फरार

बीकानेर@जागरूक जनता। किस पर भरोसा किया जाये और किस पर नही ?? यह समझ से परे है । कुछ ऐसी ही घटना का शिकार फाइनेंस कंपनी का मैनेजर हुआ है । मामला बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र से सामने आया है जंहा खाना बनाने के बहाने से आए युवक ने एक फाइनेंस कम्पनी को साढ़े पांच लाख रुपए का चूना लगाया है।  इस आशय की रिपोर्ट फाइनेंस कम्पनी के प्रबन्धक ने खाजूवाला थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी नेपाल का रहने वाला है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक संतराम को सौंपी है। पुलिस के मुताबिक आशीष कुमार खाती पुत्र सुरेश कुमार खाती अलसीसर झुंझुनूं हाल ब्रांच मैनेजर भारत फाइनेस इन्कलुजन लिमिटेड खाजूवाला ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल का रहने वाला पूर्ण बहादुर फाइनेंस कम्पनी में खाना बनाने के बहाने आया। आरोप है कि खाना बनाने के लिए आए पूर्ण बहादुर ने फाइनेंस कम्पनी के कैशरूम से 5.50 लाख रुपए चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 380 के तहत मामला दर्ज किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...