SHO विकास बिश्नोई की फुर्ती ने गैंगरेप के दोषियों को चंद घण्टों में ही भेजा जेल की सलाखों के पीछे,पढ़े खबर


बीकानेर@जागरूक जनता। जिले की पांचू पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म के मामले में चीते सी फुर्ती दिखाते हुए घटना के मात्र 48 घण्टो में ही आरोपियों को दबोच कर न्यायालय में पेश कर जेल की काल कोठरी में पहुंचाया है । पांचू पुलिस के अनुसार दुष्कर्मी आरोपीयों के नाम धरनोक निवासी कैलाश विश्नोई पुत्र गंगाराम व स्वरूप सिंह पुत्र देवी सिंह है जिन्हें जुर्म साबित होने पर शनिवार को न्यायालय ने जेल भेजा है । घटना बीते दो दिन पहले बुधवार 20 अक्टूबर की है । इस सम्बंध में परिवादी ने पांचू पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी रात को खेत मे सो रही थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी कैलाश व अज्ञात युवक उसकी बेटी का मुंह बंद कर उसे खेत के किनारे ले गए जंहा सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया ।

थानाधिकारी बिश्नोई ने बताया घटना को लेकर दर्ज मुकदमे में नोखा सीओ नेमसिंह चौहान द्वारा जांच पड़ताल की गई और पांचू थाना स्तर पर गठित टीम ने चीते सी फुर्ती दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही को अंजाम दिया, और घटना के मात्र 48 घण्टे में ही गैंगरेप के आरोपी धरनोक निवासी कैलाश को पांचू पुलिस टीम ने दबोच लिया जंहा उससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी का नाम उगल दिया जिस पर पुलिस ने धरनोक निवासी स्वरूप सिंह को भी दबोच लिया । थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जंहा से न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेसी कर दिया ।

उल्लेखनीय है, पांचू थानाधिकारी विकास बिश्नोई की फुर्तीली सिंघम वाली कार्यशैली से जुर्म की दुनियां में लगातार डंका बजता आया है, जंहा थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों सहित अन्य अपराधों पर त्वरित कार्यवाहियों के मामले आम है । थानाधिकारी बिश्नोई के नेतृत्व में पांचू पुलिस “आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय” वाली थीम को धरातल पर फलीभूत कर रही है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...