मेंहदीपुर बालाजी मंदिर 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक रहेगा बंद

मंदिर मे नियमित पाठ पूजा रहेगी जारी

मेंहदीपुर बालाजी। दशहरे पर अधिक भीड़ होने कि संभावना को देखते व प्रदेश व देश में कोरोना की तिसरी लहर से बचाव के चलते दिनाक 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक मेंहदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगे। बालाजी मंदिर ट्रस्ट सचिव एम के माथुर ने जानकारी देते हुए बताया।
की श्री बालाजी महाराज घाटा मेहंदीपुर ट्रस्ट ने दौसा करौली जिला प्रशासन से मीटिंग कर श्रद्धालुओं के हित को देखते हुए यह सयुक्त बड़ा निर्णय लिया गया । जिसमें मेहंदीपुर बालाजी मंदिर को 13 तारीख से 17 अक्टूबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। दशहरे पर अधिक भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने जनहित में एक बड़ा फैसला लेते हुए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर को बंद रखकर श्रद्धालुओं के दर्शनो पर रोक लगाई गई है। बालाजी मंदिर बंद रखने के फैसले पर उन्होंने श्रद्धालु से खेद जताया। और कहां यह जनहित में लिया गया फैसला है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। बालाजी मंदिर में सिर्फ बंद कपाटो मे आरती व मंदिर में लगने वाली भगवान के नियमित भोग प्रसादी लगना जारी रहेगी । वही मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है सरकार की गाइडलाइन का पालन करते अधिक भीड़ इकट्ठी ना करें घर पर ही रहकर दशहरे का पावन पर्व शांति व शालीनता से मनाएं जिससे कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सके।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...