अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पीबीएम अस्पताल के जनाना प्रसूति विभाग व जिले के सभी ब्लॉक स्तर में प्रशासन गांवों के संग शिविर में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
   महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन ने कहा कि सभी को बेटियों को पढ़ाना तथा उन्हें आगे बढ़ाना चाहिए ताकि हमारे देश का सर्वांगीण विकास हो सके।  पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ.परमेंद्र सिरोही ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी जन्मोत्सव प्रोग्राम एक अच्छी पहल है। हमें अपनी लड़कियों को अच्छा शैक्षणिक वातावरण देना चाहिए। कार्यक्रम में जिला कलक्टर द्वारा जारी बधाई संदेश के साथ महिलाओं को चुनरी तथा बच्चियों को बेबी किट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ.स्वाति फलोदिया, डॉ.अनीता, डॉ.अस्थाना, संरक्षण अधिकारी सतीश परिहार, अशोक पालीवाल, कमरुद्दीन, पिंकी,  कमला, ममता आढ़ा,ओम प्रकाश मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रचेता विजयलक्ष्मी जोशी ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मंत्री Dr. मंजू बाघमार को मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन का अंतरराष्ट्रीय सम्मान

जयपुर/ बालोतरा। राजस्थान सरकार में सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं...

नारी निकेतन बन रहे निराश्रित महिलाओं के लिए उम्मीद का नया सवेरा

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व और दूरदर्शी...

महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

यूआईटी सचिव अशोक कुमार ने निर्माण कार्यों का किया...

Jagruk Janta Hindi News Paper 20 May 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...