नोखा बीकानेर हाइवे पर बीच बाजार में खुल्लेआम दहशतगर्दी, फिल्मी स्टाइल में कांग्रेसी नेता की डंडों से पिटाई, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। बोलेरो केम्पर में सवार होकर आए बदमाशों ने भरे बाजार में महिलाओं और बच्चों के सामने कांग्रेसी नेता की जमकर लाठियों से पिटाई की । घटना गुरुवार शाम नोखा के पास हिमटसर गांव की है जंहा करणी माता देशनोक के दर्शन कर लौट रहे नोखा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एंव हिमटसर के पूर्व सरपंच मेघसिंह की गाड़ी को भरे बाजार में बोलेरो केम्पर गाड़ी आगे लगाकर रोक लिया जिसके बाद बोलेरो सवार बदमाशों ने लाठियों से ताबड़तोड़ मारपीट शुरू कर दी जिसका वीडियो शोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है । वीडियो में चार पांच युवक निर्दयता से मेघसिंह की लाठियों से पिटाई कर रहे है । भरे बाजार में इस खुल्लेआम दहशतगर्दी से हड़कंप मच गया । इस दौरान घटनास्थल पर खड़े लोग तमाशबीन बने नजर आए । इनमें कुछ वीडियो बनाते हुए नजर आए लेकिन किसी ने भी मेघसिंह को बचाने की कोशिश नही की । केवल परिवार की महिलाएं जो साथ थी वो दूर से मदद के लिए पुकार रही थी । वारदात को अंजाम देकर आरोपी बड़े ही आराम से बोलेरो केम्पर में सवार होकर फरार हो गए । जिसके बाद मेघसिंह को नोखा की बागड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया । हमले में मेघसिंह की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है । नोखा सीओ नेमसिंह चौहान ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की धरपकड़ के लिए अलग अलग टीमें गठित की गई है । सीओ चौहान के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना आपसी रंजिश को लेकर दूसरे गुट के द्वारा की गई है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे । देखे वायरल वीडियो

https://youtu.be/s9AHBTqtx00

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...