मेहंदीपुर बालाजी में धूमधाम से मनायी अग्रसेन जयंती

मेहंदीपुर बालाजी। आस्थाधाम में अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। अग्रसेन महाराज युवा संगठन के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन के हवन पूजन के बाद चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ध्वज पूजन कर गाजे बाजे के साथ महंत किशोरपुरी हॉस्पिटल से शोभायात्रा शुरु हुई, शोभा यात्रा में महिलाएं कलश लेकर मंगल गीत गाती चल रही थी। दूसरी और युवा व अग्रवाल समाज के लोग अग्रसेन महाराज के जयकारे लगाते चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मूलचन्द सिंघल, मंत्री राकेश, कोषाध्यक्ष पदम जैन, बालाजी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया। जान सिंघल ने समाज की एकजुट पर बल दिया ओर कहा कि समाज के लोगों को हर क्षेत्र में आगे आना होगा, उसके लिए एकजुटता जरूरी है।
इस मौके पर संरक्षक कैलाश गोयल, अध्यक्ष अशोक गर्ग, राजू गोयल, रामस्वरूप कंसल, प्रमोद कंसल, नीरज गोयल, अशोक गोयल, महेश गोयल, पदम, नरेस बंसल, ओमप्रकाश सिंघल, विष्णु गोयल, रमेश गर्ग, सीताराम गर्ग, अंशू सिंघल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related