पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलु गैस की कीमते 15 रुपए प्रति सिलेण्डर बढ़ाई

साल 2021 में यह 8वीं बार बढ़े दाम, 9 महीने में 205 रुपए महंगी हुई गैस

जयपुर। देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों और अन्य खाद्य पदाथों की कीमतों के बीच जनता को एक और महंगाई की मार पड़ी है। पेट्रोलियम कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने आज घरेलु रसोई गैस की कीमतों में 15 रुपए का इजाफा किया है। इससे पहले एक सितम्बर को कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में 25 रुपए की बढ़ोतरी की थी। साल 2021 में रसोई गैस की कीमतों में यह 8वीं बार गैस सिलेण्डर के दाम बढ़े है। इस साल के शुरू से अंत तक अब तक कुल 205.50 रुपए बढ़ गए। साल की जब शुरूआत हुई थी, तब रसोई गैस की कीमत 698 रुपए थी, जिसमें अब 29 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई।

आज से घरेलु रसोई गैस की सिलेण्डर लोगों को 888.50 रुपए की जगह 903.50 रुपए प्रति सिलेण्डर मिलेगा। इसी तरह कंपनियों ने कॉमर्शियल उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में 3 रुपए कम किए है। इस कमी के बाद आज से कॉमर्शियल उपयोग का 19 किलोग्राम का गैस सिलेण्डर लोगों को 1748.50 रुपए में मिलेगा। पिछले सप्ताह शुक्रवार यानी एक अक्टूबर को कॉमर्शियल गैस की कीमतों में 36 रुपए प्रति सिलेण्डर की बढ़ोतरी की थी। कोरोना के इस दौर में जहां एक तरफ लोगों के रोजगार ठप पड़े हैं, नौकरियों पर संकट है, ऐसी स्थितियों में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, बिजली के बिल, खाद्य पदार्थ (कुकिंग ऑयल, आटा, दाल, दूध) इत्यादि वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही है। निम्न और मध्यम तबके के लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।

इस साल 6 माह में 8वीं बार बढ़ाए दाम

  • 4 फरवरी : 25 रुपए (698 से बढ़कर 723 रुपए)
  • 15 फरवरी : 50 रुपए (723 से बढ़कर 773 रुपए)
  • 25 फरवरी : 25 रुपए (773 से बढ़कर 798 रुपए)
  • 1 मार्च: 25 रुपए (798 रुपए से बढ़कर 823)
  • 1 अप्रैल: 10 रुपए घटाए (823 रुपए से कम होकर 813 रुपए)
  • 1 जुलाई : 25.50 रुपए बढ़ाए (813 से बढ़ाकर 838.50 रुपए)
  • 17 अगस्त : 25 रुपए बढ़ा (838.50 के स्थान पर 863.50 रुपए )
  • 1 सितम्बर: 25 रुपए बढ़ाए (863.50 के स्थान पर 888.50 रुपए )
  • 6 अक्टूबर: 15 रुपए बढ़ाए (888.50 रुपये के स्थान पर अब 903.50 रुपए)

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414