उच्च शिक्षा मंत्री भाटी के प्रयासों से कोलायत में तीन नए उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी के प्रयासों से कोलायत में तीन नए उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों से श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में तीन नए उप स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने बताया कि श्रीकोलायत विधानसभा के बज्जू तेजपुरा, देवड़ों की ढाणी और पैथड़ों की ढाणी के लिए यह नए उपस्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत तथा चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा का आभार जताया है।
भाटी ने कहा कि इन क्षेत्रों में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्रों की स्वीकृति के लिए वह सतत प्रयासरत थे। राज्य सरकार द्वारा इन केन्द्रों की स्वीकृति अब जारी कर दी गई है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को लाभ होगा। शीघ्र ही इन तीनों केंद्रों को प्रारम्भ करवाया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...