आज का राशिफल 1.10.2021

मेष
आज अपने प्रभाव से बहुत से काम आसानी से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। दूसरे क्षेत्रों में आपके व्यापार विस्तार के प्रयास सार्थक रहेंगे।

वृष
आज कार्यक्षेत्र में आने वाली फाइनेंशियल मुश्किलों को आसानी से दूर कर पाएंगे। लक्ष्य को निर्धारित करके उसको पाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य करेंगे। पवित्र स्थानों की यात्रा पर धन खर्च का योग बनता है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है।

मिथुन
आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। जानने वाले व्यक्ति से धोखाधड़ी की आशंका बन जाती हैं। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।महंगे वस्त्र आभूषण की खरीद पर धन खर्च का योग बन रहा है।

कर्क
आज सामाजिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज अचानक से धन लाभ की संभावनाएं अच्छी बन जाती हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे परंतु आपके मन में अस्थिरता व तनाव की स्थिति बनी रहेगी।समय बहुत अनुकूल नहीं है।

सिंह
आज विघ्न बाधाओं को दूर करने में कामयाब रहेंगे। शुरुआती क्रिटिसिज्म के बाद आपके काम को सराहा जाएगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। पुराना आर्डर पुनः प्राप्त हो सकता है, जो धन लाभ कराने वाला रहेगा।

कन्या
आज किसी भी तरह की जालसाजी करने से बचें। आपकी गलतियों को पकड़ा जा सकता है। जिसकी वजह से नाम खराब होने की आशंका भी बन जाती है। धन प्राप्ति के लिए समय सामान्य है।प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त होगी।

तुला
आज कामकाज में भ्रम की स्थितियां पैदा होंगी एक से ज्यादा काम में व्यस्त रहने की वजह से गलती की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें। कमाई के लिए दिन सामान्य है।वित्तीय मामलों में दिन अनुकूल है।

वृश्चिक
आज किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात व्यवसाय की प्रगति में सहायक बनेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय बहुत अनुकूल है। कमाई की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।

धनु
आज सहयोगात्मक रवैया कार्यक्षेत्र के माहौल को बेहतर बनाने में सहायक होगा। सभी के सहयोग से काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लिहाज से समृद्धिदायक समय है। जोश में आकर किसी भी तरह का वायदा करने से व्यर्थ खर्च होने की आशंका है।

मकर
आज व्यापार के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों का आना आपकी आमदनी को बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातक नियमानुसार अपने कार्य को सर्वश्रेष्ठ ढंग से करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लिहाज से भी दिन बहुत अनुकूल है।

कुंभ
आज तकनीकी योग्यताएं कार्यक्षेत्र में सुनहरे अवसर प्रदान करेंगी। ऑफिस की मेंटिनेंस से संबंधित खर्च बढ़ेगा। अपने विचारों को दूसरों के आगे व्यक्त करने में झिझक रहेगी। पुरानी गलतियों से सबक लेकर भविष्य की प्लानिंग बनाने के लिए अच्छा वक्त है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

मीन
आज व्यावसायिक सौदेबाजी के लिए दिन बहुत अनुकूल है। बातचीत कौशल नए संपर्क बनाने में मददगार साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों के विवेकशील आचरण से कामकाज में मान सम्मान प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे। वित्तीय मामलों में दिन अनुकूल है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...