रीट में सेंध पर एक्शन में खाकी : नकल गिरोह का एक और गुर्गा बीकानेर पुलिस के चढ़ा हत्थे

बीकानेर@जागरूक जनता। प्रदेश की सबसे बड़ी रीट परीक्षा में नकल की सेंध लगाने वाले गिरोह का एक गुर्गा बीकानेर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है । इस कार्यवाही को गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया है । पकड़े गए आरोपी की पहचान गंगाशहर चौधरी कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय राकेश पुत्र रेवंतराम जाट के रूप में बताई जा रही है। आरोपी राकेश नकल गिरोह का मुख्य सरगना तुलसाराम कालेर का साथी है । जो अपने सरगना के साथ मिलकर इस आधुनिक चप्पल वाली नकल के कांड में सहयोगी के तौर पर काम कर रहा था । पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी राकेश रीट परीक्षा से एक दिन पहले 25 सितंबर को एक किराए की बस में करीब 15 से 20 परीक्षार्थियों को बैठाकर जयपुर रोड़ ले गया था । बताया जा रहा है कि इसी बस में नकल कांड का बॉस तुलसाराम भी सवार था । जिसने चलती बस में सभी परीक्षार्थियों को  हाईटेक चप्पल के माध्यम से खास ट्रेंनिग दी।

गौरतलब है, बीते 26 सितंबर को रीट परीक्षा के दिन बीकानेर में नकल गिरोह के हाईटेक चप्पल कांड का भंडाफोड़ हुआ था जिसमे उसी दिन बीकानेर से एक महिला सहित पांच को गिरफ्तार किया गया था वंही बीकानेर पुलिस की सूचना पर अन्य तीन जिलों में छः व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई । जिसमे परीक्षार्थी व नकल गिरोह के सदस्य शामिल थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

299 साल का हुआ जयपुर, गंगापोल गेट पर मेयर ने की गणेश जी की पूजा, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

जयपुर स्थापना दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 18 November 2026

Jagruk Janta 18 November 2026Download जागरूक जनता से जुड़िये.... https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 November 2026

Jagruk Janta 11 November 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...