कोलायत, गजनेर व जामसर के थानाधिकारी सहित संभाग के 9 सब इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला

बीकानेर@जागरूक जनता। पुलिस महकमे में बीकानेर संभाग से बुधवार को 9 सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है जिसमे इन्हें एक से दूसरे जिले में भेजा गया है । जिसके आदेश बुधवार को रेंज आईजी प्रफुल्ल ने जारी किये है । आईजी द्वारा जारी आदेश में बीकानेर के 6 सब इंस्पेक्टर इस लिस्ट के प्रभाव में आए है । जिनको बीकानेर से अन्य जिलों में भेजा गया है । आदेश के मुताबिक राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी के गढ़ श्रीकोलायत से थानाधिकारी अजय कुमार, गजनेर थानाधिकारी भजनलाल व जामसर थानाधिकारी गौरव खिड़िया सहित बीछवाल थाने की सैकंड ऑफिसर सुमन शेखावत, एसपी कार्यालय से चंद्रभान चोटिया व रतनदीप कौर इस लिस्ट में शामिल है । अजय कुमार को बीकानेर से हनुमानगढ़, भजनलाल को हनुमानगढ़, गौरव को चुरू, सुमन शेखावत को चुरू, चंद्रभान को श्रीगंगानगर व रजनदीप को हनुमानगढ़ जिले भेजा गया है। वहीं रामविलास को चुरू से श्रीगंगानगर, रामप्रताप को श्रीगंगानगर से चुरू व ललीता राठौड़ को श्रीगंगानगर से चुरू लगाया गया है। इस ट्रांसफर के पीछे बताया जा रहा है कि इन सभी को एक जिले में चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रशासकीय आधार पर दूसरे जिलों में भेजा जा रहा है। इसके साथ ही अब जिले के खाली हुए तीन थानों के संभावित थानेदारों के कसरत तेज हो गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...