बीकानेर : भारत बेंज कंपनी के समीप दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत, घायलों को भेजा हॉस्पिटल, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। जामसर थाना क्षेत्र में देर रात्रि दो ट्रक ट्रेलर की आमने सामने भिड़ंत हो गई । गनीमत यह रही कि सड़क हादसे में कोई बड़ी जनहानि नही हुई। सवांददाता शिवरतन सारस्वत ने बताया कि देर रात्रि जामसर थाना क्षेत्र में गंगानगर रोड़ पर भारत बेंज कम्पनी के पास दो ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर हो गई । जिसमें ट्रक में सवार पंजाब निवासी बिट्टू व हरविंदर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर जामसर पुलिस व खारा टोल कर्मी राकेश गर्वा और मालनाथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल रवाना किया । वंही क्रेंन की मदद से दोनो ट्रकों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया । इस हादसे की वजह एक ट्रक ट्रेलर का टायर फटना बताया जा रहा है, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और यह भिडंत हो गई। हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नही हुई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...