रविवार को प्रातः 6 से सायं 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से रहेंगी बंद,संभागीय आयुक्त ने जारी किए आदेश

रविवार को प्रातः 6 से सायं 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से रहेंगी बंद,संभागीय आयुक्त ने जारी किए आदेश

बीकानेर@जागरूक जनता। संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के दौरान रविवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक संभाग के चारों जिलों में इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
इसके अनुसार लोक सुरक्षा एवं लोक आपात के दृष्टिगत बीकानेर संभाग के चारों जिलों बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर तथा हनुमानगढ़ के संपूर्ण क्षेत्र में 2जी, 3जी, 4जी, डाटा इंटरनेट सर्विस, बल्क एसएमएस, एमएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट (वायस काॅल आॅफ आॅल लेंडलाइन, मोबाइल फोन, आॅल लीज लाइन और ब्रांडबैंड यथासंभव हाॅस्पिटल, बैंक और इंडस्ट्रीज को छोड़कर) बंद रहेंगी।
संभागीय आयुक्त ने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने और अवहेलना नहीं करने के आदेश दिए हैं। यदि कोई व्यक्ति इन प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करेगा तो उसे सक्षम विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...