बीकानेर से खबर : कमीशन की बात पर घर पर बोला धावा, गाड़ी चढ़ा फायरिंग कर जानलेवा हमले का प्रयास, मुकदमा दर्ज

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में स्थित सोलर प्लांट में कमीशन की बात को लेकर शुक्रवार को एक जने के घर पर लोगों ने धावा बोल दिया। यहां तक गाड़ी चढ़ा व फायरिंग कर मारने का प्रयास किया। उसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खारी चारणान निवासी उम्मेदाराम ने तीन नामजद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक खारी चारणान गांव के निकट महेन्द्रा एण्ड महेन्द्रा का नया सोलर प्लांट स्थापित हो रहा है। जिसका काम पिछले एक साल से चल रहा है। जिसमें पाइलिंग, मॉड्यूल स्ट्रेक्चर व अन्य कार्य ठेके पर दे रखे है। आरोप लगाया कि राजूसिंह गोलरी व भादरसिंह गजनेर दो-तीन बार आए थे। जिन्होंने कहा कि यह उनका इलाका है। यहां जो भी काम करता है। वो उनको कमीशन देता है। इस पर परिवादी ने इनकी बात को अनसुना कर दिया। आरोप है कि 23 सितम्बर को रात को राजूसिंह ने मोबाइल पर धमकाया और पूछा ओम व गोविन्द कहां है। उनसे मेरी बात करवाओ। इस पर उसने कहा कि सुबह बात कर लेना। आरोपियों ने कहा कि उनसे उनको कमीशन के 15 लाख रुपए लेने है। ऐसे में परिवादी ने फोन काट दिया। आधा घंटे बाद फिर फोन आया और कहा कि बाहर आ बात करनी है। 10-15 मिनट बाद फिर कहा कि उनके साथ बिहार की लेबर है। प्लांट का रास्ता बताओ। उसके बाद दो-तीन बार फोन आया और उसने फोन काट दिया। कुछ देर बाद उसके घर का दरवाजे पर आवाज आई। उसने बाहर आकर देखा। एक गाड़ी में राजूसिंह व दूसरी में भादर सिंह बैठा हुआ था। आरोप है कि आरोपियों ने उस पर गाड़ी चढ़ा मारने का प्रयास किया। किंतु वह किसी तरह से बच गया और घर में घुसने लगा तो आरोपियों ने उस पर फायरिंग करते हुए गालीगलौच की। आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर पर लाठियों से वार कर उसके घर का गेट तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...