मोदी ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं से मुलाकात को बताया सार्थक

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति तथा ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात को सार्थक तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के पक्ष में करार दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट माैरिसन के साथ मुलाकात को अद्भुत बताते हुए श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मेरे अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन के साथ बातचीत करना हमेशा अद्भुत होता है। हमने वाणिज्य, व्यापार, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर व्यापक विचार-विमर्श किया।”
वहीं, जापान को भारत के सबसे मूल्यवान भागीदारों में से एक बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने वाले विभिन्न विषयों पर जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के साथ उनकी शानदार बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि भारत और जापान की मजबूत मित्रता पूरे ग्रह के लिए अच्छी है।
श्री मोदी ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कौशल ने पूरी दुनिया को प्रेरणा दी है। उन्हाेंने कहा, “हमने कई विषयों पर बात की, जो साझा मूल्यों एवं सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित भारत और अमेरिका की दोस्ती को और मजबूत करेंगे।”
गौरतलब है कि श्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की मेजबानी में शुक्रवार को आयाेजित चतुष्कोणीय फ्रेमवर्क (क्वाड) के प्रथम शिखर सम्मेलन से पहले गुरुवार को इस चार सदस्यीय गठजोड़ के अहम देशों के नेताओं से मुलाकात की।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...