बीकानेर: फाइनेंस कंपनी के एजेंट के साथ बदमाशो ने की लूट, पुलिस टीमें लगी बदमाशों के पीछे

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर अब पहले जैसा नहीं रहा, जब देर रात तक बेखौफ आवागमन किया जा सकता था। अब आए दिन मारपीट, लूटपाट, छीना-झपटी, हत्या जैसी वारदातें यहां आम बात हो चुकी है। नाल थाना क्षेत्र में भी आज ऐसी ही घटना हुई। कांवनी गांव से कलेक्शन कर लौट रहे भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट देवेंद्र सिंह के साथ बदमाशों ने लूट की‌ वारदात की। नाल पुलिस के अनुसार देवेंद्र सिंह मोटरसाइकिल पर था। अचानक पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। उसे धमकाकर करीब एक से सवा लाख रूपए, टेबलेट व मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा शुरू किया। लूट का टेबलेट बरामद हो चुका है। वहीं मोबाइल व पैसे लुटेरों के मिलने पर बरामद होंगे। लुटेरों ने देवेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया है। विक्रम सिंह मय पुलिस टीमें पीछे लगी हुई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...