स्व.तलवार की स्मृति में पिंक सिटी प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जयपुर। वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार स्व. ईशमधु तलवार की स्मृति में पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर में बुधवार शाम श्रद्धांजलि सभा रखी गई। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने तलवार साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार प्रकट किए।
प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा और महासचिव रामेंद्र सोलंकी ने बताया कि तलवार साहब प्रेस क्लब के ऐसे अध्यक्ष रहे जिनके कार्यकाल में प्रेस क्लब ऑडिटोरियम निर्माण समेत पत्रकार कल्याण के लिए उठाए गए कदमों को याद किया जाता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री के ओएसडी फारुख अफरीदी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एडिशनल डायरेक्टर अरुण जोशी, सूचना आयुक्त नारायण बारेठ, A1 टीवी के हेड अनिल लोढा, आरपीएस अधिकारी सुनील शर्मा, साहित्यकार लोकेश कुमार साहिल, गुलाब बत्रा, महेश शर्मा, राजेंद्र भादू, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एल. एल.शर्मा , किशोर शर्मा, रोशन लाल शर्मा , राहुल गौतम , राजेंद्र शर्मा , विजय शर्मा किक्की, अशोक भटनागर समेत कई वरिष्ठ पत्रकारों ने तलवार साहब से अपने जीवन का जुड़ाव और साथ बिताए लंबे समय में उनके सराहनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने पत्रकारिता क्षेत्र व प्रेस क्लब में तलवार जी के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी यादों को हमेशा बनाए रखने के लिए स्व.तलवार साहब के नाम से पिंकसिटी प्रेस क्लब हर साल मूर्धन्य पत्रकारों को स्वर्गीय तलवार साहब की याद में अवार्ड देगा। प्रेस क्लब महासचिव ने रामेंद्र सोलंकी ने स्व. तलवार के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सत्य पारीक एवं आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने शोक संदेश भेजकर स्वर्गीय तलवार को याद किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आर के चौधरी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष डी.सी.जैन, कार्यकारिणी सदस्य गिरिराज गुर्जर , पुष्पेंद्र सिंह राजावत, मांगीलाल पारीक, अनीता शर्मा ,नमो नारायण अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार कानाराम कड़वा, जार के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा, संजय सैनी, आईएफडब्ल्यूजे के जयपुर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजावत, पूर्व कोषाध्यक्ष रघुवीर जांगिड़, अत्री कुमार दाधीच, प्रदीप शेखावत सहित अनेक पत्रकार, साहित्यकार व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए और स्वर्गीय तलवार को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्वर्गीय तलवार के पुत्र अनीश तलवार भी उपस्थित रहे।

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...