ऊर्जा-21” का भव्य शुभारम्भ

जयपुर @ jagruk janta। विद्याधर नगर स्थित बियानी गर्ल्स कॉलेज में बुधवार से “ऊर्जा-21” कार्यक्रम के साथ नये सेशन की शुरूआत हुई। डॉ. संजय बियानी ने कहा कि विद्यार्थियों को यदि आगे बढ़ना है तो उन्हे पढाई के साथ साथ अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करना चाहिए, और इसके लिए सबसे जरूरी कि हम अपने संस्कारों को नहीं भूलें। ‘पार्टी तो बनती है’ थीम पर आधारित डॉ. बियानी के सेशन में बडे ही रूचिकर ढंग से उन्होंनें उन्होनें छात्राओं को हीन भावना से बचने की सलाह दी। उन्होनंें कहा कि अपनी क्षमता को पहचान कर और उस पर विश्वास करके, कोई भी एक बेहतर दुनिया बना सकता है।
संस्थान के चैयरमैन डॉ. राजीव बियानी, निदेशक डॉ. संजय बियानी और प्रिंसिपल डॉ. नेहा पांडे ने सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर नौ दिवसीय “ऊर्जा-21” कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तीन दिवसीय “ऊर्जा-21” कार्यक्रम में मोटिवेशनल लेक्चर, इंग्लिश कम्यूनिकेशन, फिटनेस सैशन, डांस क्लासेज, सोफ्ट स्किल्स क्लासेज, स्प्रििच्युलेटी सैशन, कॉलेज इंट्रोडेक्शन, फैशन क्लासेज, फिटनेस सैशन, पब्लिक स्पीकिंग, क्रिएटिव सैशन, मेडिटेशन, हेजीटेशन रिमूवल थ्रू एरोबिक्स जैसे विषयों पर विषेषज्ञ व्याख्यान आयोजित होंगे। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में डांस, गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगे। आज नये आने वाले विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और उन्हे अपने कोर्स और टीचर्स से सम्बन्धित जानकारी दी गई। फैशन डिजाइनर शैली कारवा ने छात्राओं को ड्रेसिंग सेन्स के टिप्स दिए। इसी के साथ प्रेरणा कौशिक ने डांस के माध्यम से छात्राआंे में जोश भर दिया।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...