ग्राम पंचायत खारा में आयोजित हुई जाजम बैठक,महिलाओं को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

ग्राम पंचायत खारा में आयोजित हुई जाजम बैठक,महिलाओं को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

बीकानेर@जागरूक जनता। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, आई.एम शक्ति योजना एवं महिला सुरक्षा एवं कानूनों पर चर्चा के लिए ग्राम पंचायत खारा के आंगनबाड़ी केन्द्र पर जाजम बैठक आयोजित की गई, जिसमें 35 महिलाओं ने भागीदारी निभाई। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन ने महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां पढ़ेंगी तभी आगे बढ़ेंगी एवं स्वावलम्बी बनेंगी। उन्होंने आई.एम. शक्ति योजना की जानकारी दी एवं महिलाओं को स्वावलम्बन प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में महिलाओं द्वारा बताया गया कि वे पापड़ बनाने का कार्य करती हैं।  उप निदेशक ने कहा कि वे कम से कम 30 महिलाओं का समूह बनाकर नाम अपने साथिन और प्रचेता को दें तो वे सिलाई प्रशिक्षण का आयोजन भी करवाया जा सकेगा।
उन्होंने कोरोना गाईडलाईन की पालना के लिए महिलाओं का आह्वान किया एवं मास्क का वितरित किए। बैठक में महिला सुरक्षा एवं कानूनों पर चर्चा की गई व महिला अधिकारिता के अन्तर्गत सखी वन स्टॉप सेन्टर तथा महिला सुरक्षा केन्द्र के बारे में बताया गया। प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी द्वारा संभाग स्तर पर होने वाले अमृता हाट के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि कोई भी समूह में महिलाएं जो अपने हाथ कार्य करती हैं वे इस हाट में अपनी स्टॉल लगा सकती हैं।
साथिन धनवंती द्वारा कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। उप निदेशक मेघा रतन ने साथिन को निर्देशित किया कि वे अपने गांव की महिलाओं की प्रशिक्षण की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें। बैठक में महिला पर्यवेक्षक पिंकी चौधरी व सहायिका उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414