कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रिव्यू चयन सूची जारी, 24 सितम्बर को होना होगा उपस्थित

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रिव्यू चयन सूची जारी, 24 सितम्बर को होना होगा उपस्थित

बीकानेर@जागरूक जनता। कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2019 में विभिन्न कारणों से रिक्त रहे सामान्य पदों के लिए  अभ्यर्थियों का प्रोविजनल परिणाम जारी करते हुए, इसे राजस्थान पुलिस की वेबसाइट तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाईन बीकानेर के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा ने बताया कि पूर्व में जारी चयन सूची के चयनित अभ्यर्थियों का अन्यत्र चयन होने व अन्य कारणों से रिक्त रहे 8 पदों के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मीटिंग आयोजित कर रिव्यू चयन सूची तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण, चरित्र सत्यापन, शैक्षणिक, जाति एंव विशेष योग्यता प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए 24 सितम्बर को प्रातः 7 बजे रिजर्व पुलिस लाईन बीकानेर में उपस्थित होना होगा। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए रिजर्व पुलिस लाईन बीकानेर के दूरभाष 0151-2226110 पर संपर्क किया जा सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...