दस दिनों में करना होगा क्षतिग्रस्त सड़कों का पेचवर्क

दस दिनों में करना होगा क्षतिग्रस्त सड़कों का पेचवर्क

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने वर्षा के कारण खराब हुई सड़कों का पेचवर्क आगामी दस दिनों में करवाने के निर्देश दिए हैं।
जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास सचिव, नगर निगम आयुक्त और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा है कि वर्तमान में मानसून के उपरांत शहर की विभिन्न सड़कों को क्षति हुई है। तीनों विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की ऐसी सभी सड़कों का चिन्हीकरण करते हुए आगामी दस दिनों में इनका पेचवर्क किया जाए। साथ ही उन्होंने इसकी पालना रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...