रवि शास्त्री का बयान: आगे हेड कोच बने रहने की उम्मीदों को लगेगा झटका

नई दिल्ली। रवि शास्त्री के इस बयान से उनके आगे हेड कोच बने रहने की उम्मीदों को लगेगा झटका
आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री अपने पद से हट सकते हैं। रवि शास्त्री ने इसे संकेत दिए हैं। शास्त्री ने विराट कोहली के इस्तीफे के ऐलान के कुछ दिनों बाद ये संकेत दिए हैं। विराट ने गुरुवार को ऐलान किया था कि वो टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारतीय टीम की टी-20 टीम से कप्तानी छोड़ देंगे। ,साल 2017 में चैपिंयस ट्रॉफी के बाद शास्त्री ने टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला था। इससे पहले उन्होंने कुछ समय भारत के साथ टीम निदेशक के तौर पर काम किया था।

भारत के पूर्व ऑलराउंडर शास्त्री से द गार्जियन ने पूछा था कि क्या आगामी टी-20 वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में उनका अंतिम असाइनमेंट होगा। इसके जवाब में शास्त्री ने कहा कि मुझे भी ऐसा भरोसा है क्योंकि मैंने वह सब हासिल कर लिया है जो मैं चाहता था। उन्होंने आगे कहा कि उनके करीब पांच साल के कार्यकाल में टीम ने जो हासिल किया वो उससे संतुष्ट हैं। टेस्ट क्रिकेट में पांच साल नंबर वन रहे, ऑस्ट्रेलिया में दो बार जीते और इंग्लैंड में जीते। मैंने इस समर की शुरुआत में माइकल एथरटन से बात की और कहा कि मेरे लिए यह अंतिम है। ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराना और कोविड के समय में इंग्लैंड में जीत हासिल करना। हम इंग्लैंड में 2-1 से आगे थे और जिस तरह हम लॉर्ड्स और ओवल में खेले थे विशेष था।

उन्होंने कहा कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में हमने दुनिया के हर देश को उसके वहां हराया है। अगर हम टी-20 वर्ल्ड कप जीत जाते हैं तो यह सबसे महत्वपूर्ण बात होगी। मैं एक बात में विश्वास करता हूं कि अपने स्वागत के लिए ज्यादा ना रुकें। ये क्रिकेट में मेरे चार दशकों का सबसे संतोषजनक क्षण है। शास्त्री ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट को कोचिंग देना लगभग ब्राजील या इंग्लैंड में फुटबॉल टीम को कोचिंग देने जैसा है। हमेशा जीतने और देने का दबाव होता है।

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...