एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को कैडेटो द्वारा हुआ योगाभ्यास

एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को कैडेटो द्वारा हुआ योगाभ्यास

बीकानेर@जागरूक जनता। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में द्वितीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को कैडेटो द्वारा योगाभ्यास किया गया।
सूबेदार धीरेंद्र कुमार ने वर्तमान कोविड-19 के दौर में योग के महत्व की चर्चा की और प्राणायाम, कपालभाती, अनुलोम – विलोम आदि विभिन्न आसन करवाकर योग की महत्ता के बारे में बताया। साथ ही कैडेटो को ड्रिल, हथियारों का प्रशिक्षण, मैप रीडिंग व टैक्टिक्स के अलावा समाज उत्थान में कैडेट्स की भागीदारी के बारे में जानकारी दी। लेफ्टिनेंट रणवीर सिंह ने कैडेटो को कोरोना काल में हेल्थ एवं हाइजीन की महता के बारे में बताया। लेफ्टिनेंट श्वेता नेहरा ने आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इसके बाद शाम को छात्राओं की टीम के मध्य 4 गुणा 100 रिले रेस तथा 100 एवं 200 मीटर रेस का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर ब्रावो कंपनी तथा द्वितीय स्थान पर चार्ली कंपनी रही। छात्रों की टीम के मध्य 100 एवं 200 मीटर रेस में क्रमशः अल्फा कंपनी कंपनी ने प्रथम तथा चार्ली कंपनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रशिक्षण शिविर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...