जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री की विश्वकर्मा जयंती पर शुभकामनाएं

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री की विश्वकर्मा जयंती पर शुभकामनाएं

जयपुर@जागरूक जनता। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

डॉ. कल्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण एवं सृजन के अधिष्ठाता है। वे सदियों से दुनियां को खूबसूरत बनाने में जुटे लाखों—करोड़ों श्रम साधकों, कारीगरों एवं अलग—अलग विधा के सृजन शिल्पियों को नवनिर्माण की राह दिखाते आए हैं।
जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देव शिल्पी विश्वकर्मा द्वारा स्थापित वास्तु और शिल्पकला के आदर्श मानदंड हम सभी को अपनी सृजनधर्मिता से देश और समाज की प्रगति में सतत योगदान की प्रेरणा देते हैं। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related