मुख्य सचिव निरंजन आर्य कल आएंगे बीकानेर, शुक्रवार को करेंगे जनसुनवाई

बीकानेर@जागरूक जनता। मुख्य सचिव निरंजन आर्य गुरूवार को रात 8 बजे सर्किट हाऊस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्य सचिव आर्य 17 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक सर्किट हाऊस में जनसुनवाई करेंगे।मुख्य सचिव इसके बाद सुबह 11 बजे से सांय 6 बजे तक बीकानेर संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सभागार में लेंगे। मुख्य सचिव आर्य 18 सितम्बर को सुबह 7 बजे सर्किट हाऊस से नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को बैठक और जनसुनवाई की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले सम्भागीय आयुक्त बीएल मेहरा और जिला कलक्टर मेहता ने बैठक और जनसुनवाई स्थल का जायजा भी लिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्साह से 22 को मनेगा गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज श्रीकृष्णदास कंचन महाराज का जन्मोत्सव

खटकड़- आन्योर- गोवर्धन @ जागरूक जनता । परमपूज्य गोवर्धन...

मालाखेड़ा में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन ! संवैधानिक आयु में विवाह का दिया संदेश

मालाखेडा. हिंदू समाज के तत्वाधान में मालाखेड़ा कस्बे में...