बीकेईएसएल की सप्लाई से नहीं हुई पार्षद पति की मौत, विद्युत निरीक्षक ने जारी की रिपोर्ट

बीकानेर@जागरूक जनता। गंगाशहर क्षेत्र में जुलाई माह में पार्षद के पति की मौत बीकेईएसएल की बिजली आपूर्ति से नहीं हुई है। यह निष्कर्ष सहायक विद्युत निरीक्षक अपनी रिपोर्ट में दिया है। विद्युत निरीक्षक ने मौत का कारण स्थानीय अन्य विद्युत आपूर्ति से कम वोल्टेज की सप्लाई से हादसा होने की संभावना प्रकट की है।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद जयपुर से आए सहायक विद्युत निरीक्षक ने बीकानेर के कनिष्ठ विद्युत निरीक्षक के साथ पुलिस व जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों की मौजूदगी में 10 व 13 अगस्त को मौका मुआयना किया। सहायक विद्युत निरीक्षक ने दुर्घटना स्थल की वीडियोग्राफी कराई। सहायक निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया है कि मीटर, सर्विस केबल की स्थिति व एमआरआई रिपोर्ट के अनुसार बीकेईएसएल  की सप्लाई से दुर्घटना होने की संभावना दिखाई नहीं देती है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...